मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज के लोगों से मुलाकात की। प्रभु की प्रार्थना में शामिल हुए और मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी और प्रभु यीशु से सभी लोगों के लिए सुख,समृद्धि की कामना की। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए हमें प्रेम, दया, करूणा और सेवा का मार्ग दिखाया। आज एक महान दिन है,आज ईश्वर की दया,प्रेम और करूणा के लिए उन्हें धन्यवाद कहने का दिन है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने और उनकी शिक्षाओं को अपने आचरण में अपनाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ के लोग परंपरागत रूप से प्रेम,सौहार्द्र,भाई - चारे,करूणा और दया के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। हम जिस छत्तीसगढ़ के निर्माण का सपना देखते है,वह इन्हीं गुणों से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ होगा। नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण का सपना,प्रभु यीशु मसीह के सपनों को साकार करने का ही सपना है। आइए हम सब इस सपने को जल्द से जल्द साकार करने के लिए जुट जाएं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर केथेड्रल में उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। चर्च में उपस्थित सभी लोगों ने प्रभु की प्रार्थना की। चर्च के गायन दल ने कैरोल गीत प्रस्तुत किए। सेन्ट पॉल केथेड्रल में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर क्रिसमस की खुशियां मनाई गई।

पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल और सचिव केनस नायक ने मुख्यमंत्री बघेल को छत्तीसगढ़ी बाइबिल : नवा नियम की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री ने बाइबिल के राजभाषा छत्तीसगढ़ी में अनुवाद की जानकारी मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जॉन राजेश पॉल को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत,नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर,छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष और विधायक कुलदीप जुनेजा,छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा,विधायक डॉ.रेणु जोगी,नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे,छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप राबर्ट अली,पादरी अजय मार्टिन,प्रथम महिला डॉरथी अली,डीकन मर्कुश केजु,सेवक अब्राहम दास और इस्माइल मसीह,चर्च कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल,सचिव केनस नायक,चर्च के सचिव आशीष अनुराग सालोमन सहित पास्ट्रेट कमेटी,महिला सभा और संडे स्कूल के पदाधिकारीगण तथा मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Lord Jesus Christ showed us the path of love, kindness, compassion and service: Chief Minister Bhupesh Baghel

Chief Minister Bhupesh Baghel reached St. Paul's Cathedral in the capital Raipur today and met the people of the Christian community. Attended the Lord's Prayer and wished the people, including the Christian community, a happy Christmas, the birthday of Lord Jesus Christ, and wished the Lord Jesus for happiness and prosperity for all.

Chief Minister Bhupesh Baghel said on this occasion that the Lord Jesus Christ showed us the path of love, kindness, compassion and service for the welfare of the entire human race. Today is a great day, today is a day to thank them for the mercy, love and compassion of God. We need to follow their stated path and adopt their teachings in our conduct.

Chief Minister Bhupesh Baghel said that we people of Chhattisgarh are traditionally people walking on the path of love, harmony, brotherhood, compassion and compassion. The Chhattisgarh we dream of building, will be Chhattisgarh full of these qualities. The dream of building Nava Chhattisgarh is the dream of realizing the dreams of Lord Jesus Christ. Let us all get together to realize this dream as soon as possible.

Chief Minister Bhupesh Baghel celebrated the occasion by cutting the cake and celebrating Christmas with the attendees at the cathedral. All those present in the church prayed to the Lord. The church's choir performed carol songs. Christmas was celebrated at St. Paul's Cathedral by following the Kovid-19 protocol.

Pastoral Court President John Rajesh Paul and Secretary Kenas Nayak presented Chief Minister Baghel a copy of Chhattisgarh Bible: Nava Rule. The Chief Minister expressed happiness and congratulations to John Rajesh Paul on receiving information about the translation of the Bible into the official language Chhattisgarhi.

On this occasion, Food and Culture Minister Amarjeet Bhagat, Mayor of Municipal Corporation Raipur Ijaz Dhebar, President and MLA of Chhattisgarh State Housing Board, Kuldeep Juneja, Chhattisgarh State Minorities Commission Chairman Mahendra Chhabra, MLA Dr. Renu Jogi, Municipal Corporation Raipur Chairman Pramod Dubey, Bishop Robert Ali of Chhattisgarh Diocese , Pastor Ajay Martin, First Lady Dorthi Ali, Deacon Markush Keju, Servants Abraham Das and Ismail Christ, Church Court President John Rajesh Paul, Secretary Kenas Nayak, Church Secretary Ashish Anurag Salomon, including Past Committee, Women’s Assembly and Sunday School Officials And a large number of people of Christian society were present.