मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केन्द्र सरकार ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में 5 करोड़ की लागत से सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल ग्राउण्ड के साथ खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रेक की स्वीकृति प्रदान की है। जगदलपुर में सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल मैदान बन जाने से बस्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खेल अधोसंरचनाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के  नेतृत्व में खेलबो - जीतबो - गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को तेजी से साकार किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय ने खेलो इंडिया योजना के तहत जगदलपुर बस्तर में सिंथेटिक फुटबाल ग्राउण्ड और रनिंग ट्रेक निर्माण का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया था। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयासों से भारत सरकार ने जगदलपुर  में 5 करोड़ रुपए के सिंथेटिक फुटबाल टर्फ ग्राउण्ड के साथ खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रेक के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति 18 दिसंबर 2020 को जारी कर दी है।

इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल मंत्री उमेश पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए खेल विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए अधिक से अधिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बस्तर के युवा अब खेलों में अग्रणी होंगे।

------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Central government approved 5 crore rupees for synthetic football ground in Bastar (Jagdalpur)

On the initiative of Chief Minister Bhupesh Baghel, the Sports and Youth Welfare Department has achieved another major achievement for the development of sports in Chhattisgarh. The Central Government has approved running track for players with synthetic turf football ground at Bastar District Headquarters, Jagdalpur at a cost of 5 crores. The creation of synthetic turf football ground in Jagdalpur will provide a golden opportunity for Bastar's sports talent to progress.

It is worth mentioning that for the promotion of sports and development of sports infrastructure in the state, the vision of Khelbo - Jeetbo - Garhbo Nava Chhattisgarh under the leadership of Chief Minister Bhupesh Baghel is being rapidly realized. Directorate of Sports and Youth Welfare had sent a proposal to the Government of India to construct a synthetic football ground and running track at Jagdalpur Bastar under the Khelo India Scheme.

On December 18, 2020, with the special efforts of Chief Minister Bhupesh Baghel, the Government of India issued administrative approval for the construction of a running track for players with a synthetic football turf ground of Rs 5 crore in Jagdalpur. For this, Chief Minister Bhupesh Baghel and Sports Minister Umesh Patel expressed their happiness and congratulated all the officials and employees of the Sports Department. Chief Minister Bhupesh Baghel said that more and more sports facilities will be made available for the players of Bastar region. The youth of Bastar will now take the lead in sports.