Header Ads Widget

 


Responsive Advertisement

copy-paste

कश्मीर घाटी में कमल खिलने पर बीजेपी - जनता ने अलगाववादियों के मुंह पर मारा तमाचा : रविशंकर प्रसाद

जम्मू - कश्मीर जिला विकास परिषद चुनाव में सबसे बड़ी बात यह रही है कि कश्मीर घाटी में पहली बार कमल खिला है। डीडीसी चुनाव में जीत को बीजेपी ने उत्साहवर्धक करार दिया है। जिला विकास परिषद चुनाव की हुई मतगणना में 74 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनके उभरी है। बीजेपी ने कहा है कि जनता ने लोकतंत्र में आस्था दिखाकर अलगाववादियों के मुंह पर तमाचा मारा है। घाटी में कमल खिलने को बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जीत बताया। 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर कहा,जम्मू - कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है। बीजेपी को 74 सीटें मिली हैं,नेशनल कांफ्रेंस को 67 सीट,पीडीपी को 27 और कांग्रेस को 26 सीट मिली है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बीजेपी को कुल 4 लाख 87 हजार 364 वोट मिले हैं,जबकि नेशनल कांफ्रेंस को 2 लाख 82 हजार 514,पीडीपी को 57 हजार 789 और कांग्रेस को एक लाख 39 हजार 382 वोट मिले हैं। उन्होंने कहा,इस प्रकार जम्मू - कश्मीर डीडीसी चुनाव में बीजेपी को इतने वोट मिले हैं जो एनसी,पीडीपी और कांग्रेस इन तीनों का वोट मिला दीजिए तो बीजेपी के वोट इनसे ज्यादा हैं।

रविशंकर प्रसाद ने कहा,जिला विकास परिषद चुनाव में 49 निर्दलीय जीते हैं। जिसमें कई बीजेपी समर्थित हैं। उन्होंने कहा,जो बार - बार गुपकार एलायंस की विक्टरी को बताया जा रहा है,तो पहली बात ये जान लें कि वो एलायंस बीजेपी से अकेले नहीं लड़ने की कमजोरी के कारण बना था।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कश्मीर की जनता ने राज करने वालों और काम करने वालों के अंतर को पहचाना है। लोगों ने देखा है कि जम्हूरियत उनके दरवाजे पर विकास का दस्तक दे सकती है। लोगों की लोकतंत्र में आस्था पनपी है। बीजेपी की जम्मू और कश्मीर में जीत बहुत ही उत्साहवर्धक है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जम्मू - कश्मीर की जनता ने अलगाववादियों के मुंह पर बड़ा तमाचा लगाया है। कुलगाम, शोपियां,पुलवामा आदि स्थानों पर अच्छी संख्या में जनता ने मतदान में सक्रियता दिखाई। इन स्थानों पर अलगाववादियों का प्रभाव माना जाता रहा है। पुलवामा जहां पर जनता निकलती नहीं थी,वहां पर 7.4 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। जबकि 2018 के पंचायती चुनाव में यहां सिर्फ 1.1 प्रतिशत वोट पड़े थे।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा,ये भारत की विजय है,ये भारत के लोकतंत्र की विजय है,ये जम्मू - कश्मीर की जनता की विजय है,ये आशा और विकास की विजय है। भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने जो कश्मीर के लिए सोचा,उस सोच की जीत है।

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------

BJP on lotus bloom in Kashmir Valley - public slapped on the face of separatists: Ravi Shankar Prasad

The biggest thing in the election of Jammu and Kashmir District Development Council has been that for the first time in the Kashmir Valley, a lotus has bloomed. The BJP has termed the victory in the DDC election as encouraging. The BJP has emerged as the single largest party with 74 seats in the counting of Zilla Vikas Parishad elections. BJP has said that by showing faith in democracy, the public has slapped the faces of separatists. The lotus bloom in the valley was described by the BJP as a victory of Prime Minister Modi's policies.

Union Minister Ravi Shankar Prasad said in a press conference at the party headquarters, BJP has emerged as the largest party in the District Development Council elections in Jammu and Kashmir. BJP has got 74 seats, National Conference has got 67 seats, PDP has got 27 seats and Congress has got 26 seats.

Union Minister Ravi Shankar Prasad said that the BJP has got a total of 4 lakh 87 thousand 364 votes, while the National Conference has got 2 lakh 82 thousand 514, PDP has 57 thousand 789 and Congress has got one lakh 39 thousand 382 votes. He said, in this way BJP has got so many votes in the J&K DDC elections, if the votes of these three NC, PDP and Congress combine, then BJP's votes are more than these

Ravi Shankar Prasad said, 49 independents have won in the District Development Council elections. In which many BJP are supported. He said, which is being repeatedly told about the victory of the Gupta Alliance, the first thing to know is that the alliance was formed due to the weakness of not fighting the BJP alone.

Union Minister Ravi Shankar Prasad said that the people of Kashmir have recognized the difference between those who rule and those who work. People have seen that Jhamuriyat can knock development at their door. People believe in democracy. BJP's victory in Jammu and Kashmir is very encouraging.

Union Minister Ravi Shankar Prasad said that the people of Jammu and Kashmir have made a big slap in the face of the separatists. At Kulgam, Shopian, Pulwama etc., a large number of people showed active participation in voting. The separatists are believed to have influence in these places. In Pulwama, where the public did not go out, 7.4 percent voting was recorded. Whereas in the Panchayati elections of 2018, only 1.1 percent votes were cast here.

Union Minister Ravi Shankar Prasad said, this is the victory of India, this is the victory of democracy of India, it is the victory of the people of Jammu and Kashmir, it is the victory of hope and development. What Prime Minister Modi of India thought for Kashmir is a victory of that thinking.

Post a Comment

0 Comments