Header Ads Widget

 


Responsive Advertisement

copy-paste

वोटर के आगे गर्मी हारी

दिनभर की चिलचिलाती गर्मी भी प्रदेश के मतदाताओं का उत्साह नहीं रोक पाई। 15वीं लोकसभा के लिए प्रदेश में पहले चरण की 13 संसदीय सीटों पर गुरूवार को करीब 50 फीसदी वोट पडे। कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान तकरीबन शांतिपूर्ण रहा।रीवा समेत एक दो स्थानों पर ईवीएम में गडबडी, मशीन उठाने और जबरन मतदान की छिटपुट घटनाएं जरूर हुईं। मामले में सम्बद्ध निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव आयोग से चार मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की सिफारिश की है। चुनाव कार्य प्रभावित करने पर चार नेताओं के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। गर्मी में तबीयत बिगडने से दो मतदानकर्मियों की मौत हो गई। प्रदेश में हुए पहले चरण के मतदान में भाजपा नेता सुषमा स्वराज व कैलाश जोशी और कांग्रेस नेता कमलनाथ का राजनीतिक भाग्य ईवीएम में बंद हो गया।धीमी हुई शुरूआतप्रदेश में जिस तरह धीमी गति से मतदान शुरू हुआ था, उससे एक समय सामान्य स्तर छूना भी मुश्किल लग रहा था। लेकिन बाद में इसने गति पकडी और यह पिछली बार के आंकडे को पार कर गया। देर रात तक की सूचनाओं के मुताबिक प्रदेश में कुल 49.96 फीसदी मतदान हुआ। सर्वाधिक 64.01 प्रतिशत मतदान छिंदवाडा में हुआ, जबकि न्यूनतम खजुराहो में 42.06 फीसदी रहा। भारी पडी सेहतशहडोल और होशंगाबाद में एक-एक मतदानकर्मी की मृत्यु हो गई। इसके अलावा छिंदवाडा के अमरवाडा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र क्रमांक 230 पर तैनात दिलीप शाह (सहायक शिक्षक) को दिल का दौरा पड गया। उन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया। सौ फीसदी मतदानहोशंगाबाद की पिपरिया तहसील के कांजीघाट स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 105 में सिर्फ 45 मिनट में सौ फीसदी मतदान हो गया। यहां 42 मतदाता थे। उन्होंने पिछली रात तय कर लिया था कि वोटिंग करने एक साथ जाएंगे। मतदान केंद्र इसके बावजूद नियमानुसार शाम पांच बजे तक खुला रहा। चार नेताओं पर मुकदमा* नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा ने गंजबासौदा में एक मतदान केन्द्र पर तैनात पीठासीन अधिकारी को चांटा जड दिया। वर्मा के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। * सपा के पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम् एवं उनकी पार्टी की प्रदेश सचिव आराधना भार्गव को गिरफ्तार किया गया। ये वोटरों को मतदान करने से रोक रहे थे। * कटनी में एक पीठासीन अधिकारी के नशे में होने की शिकायत पर उसे हटा दिया गया। * छिंदवाडा। उज्जैन निवासी कांग्रेस नेता अशोक भाटी को पांढुर्णा विधानसभा में कांग्रेस पर्यवेक्षक का कार्य संभालने पर धारा 128 के तहत गिरफ्तार किया गया। * रायसेन में एक स्थान पर 16 एवं एक स्थान पर 5 फर्जी वोट डालने वाले पकडे गए। अर्जुन ने नहीं किया मतदानसतना। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री अर्जुन सिंह ने अपने मताघिकार का उपयोग नहीं किया। उनके नजदीकी व्यक्तियों का कहना था कि दाऊ की तबीयत काफी खराब है।भाजपा को मिलेगा समर्थन"भीषण गर्मी और कारोबारी व्यस्तता के बीच समय निकालकर मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है, उससे उनकी अटल आस्था परिलक्षित हुई है। आस्था भाजपा के पक्ष में है।"- नरेंद्र तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्षकांग्रेस के पक्ष में रूझान"भाजपा द्वारा शासकीय मशीनरी के दुरूपयोग, अफसरों को डराने-धमकाने के बाद भी मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति रूझान देखा गया है। मतदान भी कांग्रेस के पक्ष में है।"- सुरेश पचौरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Post a Comment

0 Comments