प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि अधिकारी सभी स्टेशनों का नियमित निरीक्षण करें। प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्या नगर स्टेशन और रेत घाट स्टेशन में प्राप्त शिकायत और उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बिजली सुधारने के लिए उपयोग किए जा रहे वाहनों का भी निरीक्षण किया। प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि इन वाहनों में मजबूत सीढ़ी के साथ दस्ताने और सुरक्षा के उपकरण होने चाहिए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सब स्टेशन में पड़ी अनुपयोगी सामग्री को राईट ऑफ करने के निर्देश भी दिए। रेत घाट में एक खराब बाहन खड़ा है। प्रद्युम्न सिंह तोमर इसे हटाने के निर्देश दिये।
ऊर्जा मंत्री ने घर जाकर उपभोक्ताओं से की चर्चा :- ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्या नगर में विद्युत उपभोक्ता शर्मा के घर जाकर विद्युत सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। शर्मा ने विद्युत सेवाओं पर संतुष्टि व्यक्त की। प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्या मेडिकल स्टोर संचालक से भी चर्चा की। उन्होंने बिजली आपूर्ति और बिजली बिल के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments