![]() |
| carbide guns |
Chief Minister Dr. Yadav has also directed proper treatment for children and citizens affected by carbide guns in other locations across the state. He has also directed assistance from the Chief Minister's Voluntary Grant Fund. The Health Department is continuously monitoring such cases. Since the manufacture and sale of lethal carbide guns is illegal, police station-level raids and investigations are also being ensured.
Most of the injured used carbide guns themselves :- Chief Minister Dr. Mohan Yadav met Prashant Malviya,resident of Nariyalkheda,Karan Panthi of Garib Nagar Chola, Arish of Bhanpur and Ansh Prajapati of Parvaliya Road. Most of them are teenagers. Ansh Prajapati said he was injured by other youths using carbide guns. Prashant,Karan,and Arish admitted to being injured while using carbide guns themselves.
The family expressed satisfaction with the treatment :- The parents of these patients admitted to Hamidia Hospital also described the use of carbide guns by family members as unfortunate. The patients' families expressed satisfaction with the treatment being provided at Hamidia Hospital. Karan Panthi's family said they have advised other families in Garib Nagar not to use carbide guns. Now everyone is aware, and no one in the community uses them. Principal Secretary Health Department Sandeep Yadav and Commissioner Public Relations Deepak Kumar Saxena were present on the occasion of Dr. Mohan Yadav's visit to Hamidia Hospital.
------------------------------------------------------------------------------------------------------
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्बाइड गन से प्रभावितों बच्चों और नागरिकों के स्वास्थ्य का हाल - चाल जाना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी कार्बाइड गन से प्रभावित बच्चों और नागरिकों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से भी सहायता के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे प्रकरणों की निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है। घातक कार्बाइड गन के निर्माण और विक्रय को अवैध होने के नाते थाना स्तर पर छापामारी और जाँच की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है।
अधिकांश घायलों ने स्वयं उपयोग की कार्बाइड गन :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नारियलखेड़ा निवासी प्रशांत मालवीय,गरीब नगर छोला के करण पंथी,भानपुर के आरिश और परवलिया सड़क के अंश प्रजापति से भेंट की। इनमें अधिकांश किशोर हैं।अंश प्रजापति ने बताया कि वे अन्य युवकों के कार्बाइड गन उपयोग करने से घायल हुए हैं। वहीं प्रशांत,करण और आरिश ने स्वयं कार्बाइड गन का उपयोग करते हुए घायल होने की बात स्वीकार की।
परिजन ने उपचार पर संतोष व्यक्त किया :- हमीदिया अस्पताल में दाखिल इन रोगियों के अभिभावकों ने भी परिवार के सदस्यों द्वारा कार्बाइड गन के उपयोग को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। रोगियों के परिजन ने हमीदिया अस्पताल में किए जा रहे उपचार पर संतोष व्यक्त किया।
करण पंथी के परिवार ने कहा कि उन्होंने गरीब नगर में अन्य परिवारों को भी कार्बाइड गन का उपयोग न करने का परामर्श दिया है। अब सभी जागरूक हो चुके हैं और बस्ती में कोई भी इसका उपयोग नहीं कर रहा। डॉ.मोहन यादव के हमीदिया अस्पताल के अवलोकन के अवसर पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग संदीप यादव और आयुक्त जनसंपर्क दीपक कुमार सक्सेना उपस्थित थे।







0 Comments