
भोपाल ३ फरवरी | मजदूरों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने और उनको आत्म निर्भर बनने और सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने के लिए शासन द्वारा कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है | योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के निर्देश देते हुए कलेक्टर शिव शेखर शुक्ला ने सहायक श्रमायुक्त से कहा की जिले में किसी स्थान पर भी बंधुआ मजदूर होने की शिकायत प्राप्त हो तो तत्काल जाँच कर मजदूर को सहायता उपलब्ध कराएं और बंधुआ मजदूर बनाने वालो के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए | यह बात कलेक्टर श्री शुक्ला ने बंधक श्रमिक जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही | कलेक्टर श्री शुक्ला ने सहायक श्रमायुक्त जिला स्तरीय सतर्कता समिति के सभी अशासकीय पाँच सदस्यों को विभाग द्वारा पहचान पत्र जारी किए जाएं | जिलास्तरीय सतर्कता समिति में रमेश दाणी, शरद झरिया, हीरालाल महोर, रमेश कुमार अग्रवाल और संजय निमजे सदस्य हैं | सितम्बर माह में गुनगा थाना के ग्राम सुमरखेड़ी में १८ बंधुआ मजदूरों का एक प्रकरण उजागर होने ज्पर तत्कालिन कलेक्टर ने उन्हें मुक्ति प्रमाण पत्र और २०-२० हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित कर दिए थे | उक्त प्रकरण में की जाने वाली कार्यवाही की भा आज बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने समीक्षा की और कार्यवाही में गति लाने के निर्देश दिए | बैठक में ए. डी. एम. रजनीश श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक आर. पी. सिंह, संयोजक आदिम जाती कल्याण और अशासकीय सदस्य रमेश दाणी, शरद झारिया, हीरालाल महोर मौजूद थे |
2 Comments
उत्तम! ब्लाग जगत में पूरे उत्साह के साथ आपका स्वागत है। आपके शब्दों का सागर हमें हमेशा जोड़े रखेगा। कहते हैं, दो लोगों की मुलाकात बेवजह नहीं होती। मुलाकात आपकी और हमारी। मुलाकात यहां ब्लॉगर्स की। मुलाकात विचारों की, सब जुड़े हुए हैं।
ReplyDeleteनियमित लिखें। बेहतर लिखें। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। मिलते रहेंगे।
आपका
प्रवीण जाखड़
narayan narayan
ReplyDelete