युवाओं में खुलापन अच्छी बात है लेकिन स्मोकिंग के मामले में इसका सामने आना घातक सिद्व हो रहा है। अधिकांश युवाओं में स्मोकिंग स्टाइल बनती जा रही है और इसके पीछे युवाओं के बेफ्रिकी भरे तर्क भी सामने आ रहे हैं। इसका कलेजे को तिल - तिल कर फूंकना उन्हें नजर नहीं आता बल्कि वो धुएं से फिक्र को उड़ाने की बात करते हैं। एक सर्वे के मुताबिक युवा बीस साल की उम्र तक पहुंचते ही धुंए के छल्ले बनाने लगते हैं। हालात ये हैं कि इस मामले में लड़के तो आगे हैं ही लेकिग लड़कियां भी उनसे कदमताल मिलाकर चल रही हैं।

बड़े शहरों में हैं ज्यादा : बडे महानगरों की पेज थ्री पार्टियां हो या फिर पांचसितारा होटलों में होने वाली पार्टियां। इन जगहों पर तो आपको स्मोकिंग करने वाले मिल ही जाएंगें। इसके अलावा औसत दर्जों के शहरों ही नहीं कस्बों में तक स्टाइल की यह दीवानगी देखी जा सकती है। जिधर नजर डालो पान गुमटिठयों में आसानी से धुएं के छल्ले उड़ते देखे जा सकते हैं।


स्टाइल स्टेटमेंट :- एक सर्वे के दौरान यह बात निकल कर सामने आई कि अधिकतर युवा स्टाइलिस दिखने के लिए सिगरेट का सेवन करते है। आज के युवाओं को स्टाइलिस दिखने की चाह भी रहती है। ऐसे में वे स्टाइल के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आज स्मोकिंग भी एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है।


लड़कियां भी पीछे नहीं :- कई सर्वे में ये बात सामने आई कि लड़कियां स्मोकिंग को अच्छा मानती हैं। वर्ल्ड एंटी स्मोकिंग डे के अवसर पर किये गए एक सर्वे में कॉलेज गोइंग स्टूडेंटस में 70 फीसदी लड़कियों ने स्मोकिंग को अच्छा माना जबकि वहीं इसकी गिरक्त में आए 30 फीसदी छात्रों ने अपनी स्मोकिंग की लत को बुरा माना। कई लड़कियों ने तो स्मोकिंग को अपनी लत में शुमार कर लिया है। वे स्मोकिंग की आदी हो गई है।


धुएं से मस्ती :- अधिकांश युवा मस्ती के लिए स्मोकिंग करते हैं। उनका मानना है कि सिगरेट से निकलने वाले धुएं को देखकर उन्हें मस्ती सुझती है। सर्वे के दौरान ये पाया गया कि करीब 83 फीसदी युवा और 87 फीसदी युवतियां सिर्फ मस्ती के लिए सिगरेट पीती हैं। अक्सर ये देखा भी जाता है कि युवाओं में मस्ती की आदत कुछ ज्यादा ही होती है। उन्हें मस्ती के लिए सिगरेट पीना अच्छा लगता है।

समझते हैं नफा - नुकसान :- ऐसा नहीं कि स्मोकिंग करने वाले युवा इससे होने वाले नुकसान से वाकिफ नही हैं। उन्हें ये बात मालूम हे कि सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है लेकिन उन्हें पीते समय इस बात से कुछ भी लेना - देना नहीं रहता।


तनाव से दिलाता है निजात :- युवाओं के बीच किये गये इस सर्वे में यह बात भी निकलकर सामने आई कि अधिकांश युवा सिगरेट का सेवन टेंशन दूर करने के लिए पीते हैं। युवाओं का मानना था कि उन्हें जब भी कोई मानसिक रूप से परेशानी होती है तो वे अपनी टेंशन मिटाने के लिए सिगरेट का सहारा लेते हैं।


मिलता है रिलैक्स :- युवाओं के पास सिगरेट पीने के भी अपने - अपने बहाने हैं। किसी का कहना है कि सिगरेट पीने से उन्हें रिलैक्स मिलता है। सर्वे के दौरान युवाओं का मानना था कि जब भी लगातार काम करते - करते उन्हें थकान होती है तो वे स्मोकिंग करते है और आरामतलब होते हैं।


वजन घटाता है :- सर्वे में ये बात भी पता चली कि युवतियां केवल तनाव या अवसाद कम करने या मुक्ति पाने के लिए सिगरेट का सेवन नहीं करती बल्कि वे स्लिम दिखने के लिए भी सिगरेट पीती हैं। युवतियों का मानना है कि सिगरेट पीने से वजन कम होता है। इससे उनका फिगर मेंटेन रहता है।


पीछा छुड़ाना जरूरी :- सिगरेट पीना एक बुरी लत है। इससे छोड़ना आवश्यक है। अगर आप इससे छुटकारा पाना वाहते हैं तो एक बार द्वढ़ इच्छाशक्ति से इसे छोड़ने की ठान लीजिए तभी आप इससे पीछा छुड़ा पाएंगे। इससे मिलने वाले आनंद पर ध्यान मत दीजिए।