प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि कल (सोमवार) दोपहर 12 बजे आगरा मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन होगा। इससे आगरा में लोगों के जीवन में और सुलभता आएगी और पर्यटन के लिहाज से आगरा को लाभ मिलेगा। आगरा के 15 बटालियन पीएसी परेड मैदान में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस परियोजना के पहले चरण में सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। अनुमान है कि पहले चरण में दिसंबर 2022 तक सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। ताज ईस्ट से जामा मस्जिद तक 6 किलोमीटर तक प्राथमिक सेक्शन सबसे पहले तैयार किया जाना है। वहीं, दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच निर्माण किया जाएगा। इस कॉरिडोर की लंबाई 15।4 किलोमीटर होगी और इसके अंतर्गत कुल 14 स्टेशन होंगे। इसमें आगरा कैंट, सदर बाजार, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरिपर्वत चौराहा, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज क्रासिंग, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, आगरा मंडी और कालिंदी विहार मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।
0 Comments